{"_id":"69bc5d880fbe6116020e3444","slug":"the-team-set-up-a-camp-in-bajrang-nagar-ward-and-examined-42-people-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-140015-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बजरंग नगर वार्ड में टीम ने शिविर लगाकर की 42 की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बजरंग नगर वार्ड में टीम ने शिविर लगाकर की 42 की जांच
Fri, 20 Mar 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
रनियां। क्रोमियम प्रभावित क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। एनजीटी के निर्देश पर अब नियमित स्वास्थ्य शिविर गुरुवार से शुरू किया गया है। पहले दिन रनियां नगर निकाय के बजरंग नगर वार्ड में शिविर लगाकर 42 मरीजों की जांच की गई।
रनियां पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन के नेतृत्व में टीम वार्ड में पहुंचीं। यहां पर लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी करने के बाद उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में खांसी, जुकाम और खुजली जैसी सामान्य बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में सामने आए। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि पहले से ही खानचंद्रपुर और उमरन में हर माह स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर लोगों में खांसी, जुकाम, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं लगातार देखी जा रही हैं।
इसी क्रम में अब रनियां नगर पंचायत के चार अन्य वार्डों में भी शिविर लगेंगे। इनमें बजरंग नगर वार्ड-14, श्यामसुंदर नगर वार्ड-10, केशव नगर वार्ड-12 और आंबेडकर नगर वार्ड-01 शामिल हैं। प्रत्येक माह के हर गुरुवार को इन वार्डों में लोगों की जांच और उपचार किया जाएगा। यह सुनिश्चित करेगा कि चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्रीय लोगों को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। यह प्रयास उन्हें सामान्य बीमारियों के लिए दूर जाने की आवश्यकता से बचाएगा। नियमित जांच से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता चल पाएगा।