फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The team arrived in IIT-k for investigate Protest of students

आईआईटी में पहुंची जांच दल, बवालियाें पर शिकंजा कसने की तैयारी

Sat, 27 Aug 2016 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
The team arrived in IIT-k for investigate Protest of students
अार्ईअार्ई कानपुर के छात्र
 मैटेरियल साइंस के रिसर्च स्कॉलर (पीएचडी) आलोक कुमार पांडेय की मौत के बाद आईआईटीयंस के आंदोलन की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रो. केएल चोपड़ा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने तमाम शिक्षक, सुरक्षा कर्मचारी, स्टूडेेंट और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। वीडियो फुटेज की जांच की। यह कमेटी रविवार तक रहेगी।
विज्ञापन

आठ अगस्त को रिसर्च स्कॉलर आलोक कुमार पांडेय की मौत के बाद आईआईटीयंस ने पहले स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया। पठन-पाठन का काम ठप कर निदेशक और उप निदेशक सहित तमाम अधिकारियों को घंटों बंधक बनाए रखा था। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। इसकी सूचना भी सभी स्टूडेंट, शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों को ई-मेल से भेजी गई है। सबसे कहा गया है कि कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। जांच कमेटी के सदस्य रविवार तक रहेंगे। इस दौरान कोई भी अपना पक्ष रख सकता है। रजिस्ट्रार (प्रोफेसर इंचार्ज) प्रो. सुधीर मिश्रा ने बताया कि 8, 9 और 10 अगस्त को हुए आंदोलन के वीडियो फुटेज सुरक्षा अधिकारियों से मांगे गए हैं। यह जांच स्टूडेंटों के आंदोलन और उसके पीछे की साजिश के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed