फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The teacher molested the girl student in Kannauj, wrote a letter in obscene language

Kannauj: आठवीं की छात्रा को शिक्षक का प्रेम पत्र, तुम्हारी बहुत याद आएगी... हम तुम्हे बहुत मिस करेंगे

Fri, 06 Jan 2023 06:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jan 2023 06:52 PM IST
सार

 सदर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा अपनी छात्रा को प्रेम पत्र लिखने का मामला सामने आया है। साथ ही, छात्रा से छेड़खानी भी की। इसके बाद छात्रा ने परिजनों से शिकायत कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
The teacher molested the girl student in Kannauj, wrote a letter in obscene language
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने छात्रा से छेड़खानी की। इस दौरान उसे अश्लील भाषा में एक पत्र लिखकर दिया। किशोरी के साथ कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। सदर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल एक ही परिसर में संचालित हैं।

विज्ञापन

सदर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल एक ही परिसर में संचालित हैं। प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली 13 वषीय छात्रा से छेड़खानी की और पत्र लिखकर दिया। शिक्षक ने पत्र में लिखा कि हम तुमसे बहुत प्यारे करते हैं।
विज्ञापन

छुटिट्यो में तुम्हारी बहुत याद आया करेगी। हम तुम्हे बहुत मिस करेंगे। अगर तुम्हे फ़ोन मिले, तो फ़ोन कर लेना। छुट्टियों से पहले एक बार मिलने जरूर आना, अगर प्यार करती हो तो जरूर आओगी। अगर हम तुम्हें आठ बजे बुलाए तो क्या तुम आ सकती हो ?

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आ सको तो बता देना और तुमसे बहुत सी बातें करना चाहते है। तुम्हारे पास बैठकर, एक दूसरे को अपना बनाकर... जीवन भर के लिए तुम्हारा होना चाहते है। हम तुम्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे। पढ़कर फाड़ देना, किसी की दिखाना मत।

गुरुवार को पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो परिजन उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। वहां कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को तहरीर लिखकर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

वहीं, बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।  शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed