फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The tap changer of the power transformer is faulty, the incoming VCB is also not repaired.

Kanpur News: पॉवर ट्रांसफार्मर का टैप चेंजर खराब, इनकमिंग वीसीबी भी नहीं हुई दुरुस्त

Sun, 21 Sep 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The tap changer of the power transformer is faulty, the incoming VCB is also not repaired.
कानपुर देहात। संदलपुर बिजली उपकेंद्र के बिजली उपकरण आंशिक तौर पर ही दुरुस्त हो सके हैं। ऐसे में फिलहाल निर्बाध बिजली आपूर्ति में अड़चन है। पॉवर ट्रांसफार्मर का टैंप चेंजर खराब है तो इनकमिंग वीसीबी (वैक्युम सर्किट ब्रेकर) फुंकी है।
विज्ञापन

संदलपुर उपकेंद्र से 13 हजार से अधिक कनेक्शन जुड़े हैं। बिजनेस प्लान 2024 के तहत लगाया गया पांच एमबी पॉवर ट्रांसफार्मर शोपीस बना था। सात वीसीबी में तीन खराब होने से केवल चार वीसीबी से 12 हजार से अधिक घरेलू व 750 निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इससे हो रहे फाल्ट से शेड्यूल की बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 सितंबर को मुद्दा उठाया तो मरम्मत कार्य शुरू कराए गए। पांच एमवी पॉवर ट्रांसफार्मर में तेल भरने के साथ उपकेंद्र का लोड इससे जोड़ दिया गया। मगर अभी खराब टैप चेंजर बदला नहीं जा सका है। धर्मपुर व बहबलपुर निजी नलकूप की आउटगोइंग वीसीबी दुुरुस्त करा दी गई। मगर खराब इनकमिंग वीसीबी दुरुस्त नहीं हो सकी है। पूरे दिन बिजली कर्मी लगे रहे मगर खामी ठीक नहीं की जा सकी। एक्सईएन पुखरायां आलोक प्रकाश ने बताया कि पांच एमवी पांवर ट्रांसफार्मर का टैप चेंजर बदलवाया जाएगा। इनकमिंग वीसीबी को ठीक कराने की कोशिश हो रही है। धर्मपुर व बहबलपुर फीडर में बदले गए पोलों में जल्द लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed