फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The tank valve is damaged, causing water to flow away.

Kanpur News: टंकी का वाल्व खराब, बहकर बर्बाद हो रहा पानी

Thu, 04 Jun 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The tank valve is damaged, causing water to flow away.
अमरौधा। नगर में टंडन बाजार स्थित पानी की टंकी का वाल्व खराब हो गया है। तीन माह से अमूल्य जल बहकर बर्बाद हो रहा है। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार वाल्व नहीं बदलवा सके हैं।
विज्ञापन

अमरौधा नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में जलकल परिसर है। इसी परिसर में टंकी बनी है। करीब तीन माह पहले वाल्व खराब हो गया था। इसके बाद से लगातार पानी बह रहा है। इससे टंकी परिसर में बर्बाद हो रहे पानी से कीचड़ हो रहा है। फिसलन होने से कई बार लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि वाल्व दुरुस्त कराने के लिए पूर्व में इसका टेंडर किया गया था जो कैंसिल हो गया था। अब दोबारा टेंडर किया गया है। टेंडर कल खुलेगा। बहुत जल्द ही वाल्व बदलने और खामी दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

.........................
फोटो- 28 विष्णु।
फोटो- 29 कैलाश गुप्ता।

फिसलन से गिर जाते लोग

पानी बहने से कई बार लोग फिसलन की वजह से गिर चुके हैं। ठीक बगल में नगर पंचायत कार्यालय है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। - विष्णु।
................
शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई
कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की। एक-दो दिन में सही कराने का आश्वासन मिला लेकिन तीन माह बीत गए। - कैलाश गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed