{"_id":"62c6d7e8a9142402f5594e53","slug":"the-sweeper-died-under-suspicious-circumstances-in-etawah-the-younger-brother-accused-three-people-of-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, छोटे भाई ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, छोटे भाई ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 07 Jul 2022 06:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 07 Jul 2022 06:26 PM IST
सार
इटावा जिले में नगरपालिका के सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पक्के तौर पर कहा जा सकता है।
विज्ञापन
मनोज यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नगर पालिका के सफाईकर्मी का शव बुधवार रात संदिग्ध हालात में चकरनगर मार्ग पर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। मुंह पर खून के निशान और कपड़े फटे थे। छोटे भाई ने तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शहर के पक्का तालाब नुमाइश मैदान के पास रहने वाले मनोज यादव (45) पुत्र स्व. हरिराम यादव नगर पालिका में सफाई कर्मचारी थे। दो वर्ष पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बुधवार रात नौ बजे मनोज का शव बढ़पुरा थाना क्षेत्र के रमी कवर गांव के पास खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उनके कपड़े फटे थे और मुंह के आसपास खून के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छोटे भाई सुशील ने बताया कि उदी के एक व्यक्ति से जमीन के मुकदमे को लेकर मनोज की रंजिश थी। बुधवार सुबह उससे ही मिलने गए थे।
विज्ञापन
छोटे भाई ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसने दो साथियों के साथ मनोज को शराब पिलाई फिर हत्याकर शव फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही ही कुछ पक्के तौर पर कहा जा सकता है।