फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The student was not seen in the room in the footage, the university submitted a report.

Kanpur News: फुटेज में कमरे में नजर नहीं आई छात्रा, विवि ने सौंपी रिपोर्ट

Thu, 02 Apr 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The student was not seen in the room in the footage, the university submitted a report.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बुधवार को इंटरनल टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में छात्रा डेमो रूम-3 में जाती नहीं दिखाई दे रही है। 16 मार्च की दोपहर 1:10 बजे छात्रा डेमो रूम-3 के बजाए सीढि़यों से ऊपर जाते हुए दिख रही है। विवि प्रशासन ने सीसीटीवी रिकार्ड पुलिस प्रशासन को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

विवि में छात्रा के क्लास से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों की जांच इंटरनल टीम कर रही है। टीम ने पुराने सीसीटीवी रिकार्ड खंगाले। हालांकि घटना के काफी दिन बीत जाने के कारण, फुटेज निकालना मुश्किल था, जिसके लिए इंजीनियर की मदद ली गई। जिससे पूरा बैकअप मिल गया।
विज्ञापन

छात्रा ने एफआईआर में लिखवाया था कि 16 मार्च की दोपहर 1:10 बजे डेमो-3 रूम में उसके साथी छात्रों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद छात्रा ने विभाग के शिक्षकों को बताया था कि गलती से पुलिस को डेमो-3 बता दिया था जबकि घटना डेमो-2 की है। आंतरिक कमेटी ने 16 मार्च के फुटेज की पड़ताल की। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि फुटेज में दोपहर 1:13 बजे पीड़िता अपनी लैब से निकलती दिखाई दी है। वह डेमो-2 या 3 में जाने के बजाए सीढ़ी चढ़ते हुए अपनी क्लास रूम एलटी-3 में चली गई। विवि प्रशासन ने 16 मार्च के फुटेज का निरीक्षण करने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक की क्लिप पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विवि की आंतरिक समिति ने भी बुधवार को जांच करने के साथ बयान दर्ज किए। बुधवार को विवि की आंतरिक समिति ने बैठक कर पीड़िता, तीनों आरोपी छात्रों के अलावा छह अन्य छात्रों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। प्रो. पाठक ने कहा कि 16 मार्च के मिले फुटेज की क्लिप पुलिस को सौंप दी गई है। बताए गए घटनास्थल और समय पर छात्रा वहां के बजाए एलटी क्लासरूम में जाती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed