फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The student was imprisoned not know

जेल जा चुके स्टूडेंट का भी पता नहीं

Fri, 06 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The student was imprisoned not know
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
कानपुर। व्यापम घोटाले और पिछले साल यूपी सीपीएमटी (कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट) के पेपर लीक कांड में जेल जा चुका जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का स्टूडेंट अंशुमान मिश्रा भी लापता है। जेल से छूटने के बाद अंशुमान के प्रार्थना पत्र पर प्रिंसिपल ने फरवरी में ही उसे क्लास करने की अनुमति दी थी लेकिन वह आया नहीं।
विज्ञापन

मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले अंशुमान ने 2014 में एमबीबीएस में एडमिशन लिया था। इसके कुछ दिन बाद ही एमपी की एसआईटी ने कॉलेज प्रशासन को अंशुमान से पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। पूछताछ के बाद एमपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तकरीबन तीन महीने जेल में रहने के बाद अंशुमान को जमानत मिली। पिछले साल मई में सीपीएमटी के पहले वह फिर कॉलेज से गायब हो गया। सीपीएमटी के दिन लखनऊ एसटीएफ ने उसे पेपर लीक कर सॉल्व कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले मेें फरवरी में जेल से छूटने के बाद अंशुमान ने प्रिंसिपल से क्लास करने के अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

लापता मेडिकल स्टूडेंट की जानकारी मिली
सीबीआई भोपाल के नोटिस के बाद से लापता एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट अरविंद पुरी के बारे में गुरुवार को कॉलेज प्रशासन को जानकारी मिली है। खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अरविंद से संपर्क किया तो उसने अपनी लोकेशन मध्यप्रदेश में बताई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अरविंद वापस आ गया है लेकिन वह सीबीआई के डर से क्लास नहीं जॉइन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed