फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The steno spoke to his mother six times before jumping from the sixth floor.

Kanpur News: स्टेनो ने छठी मंजिल से कूदने से पहले छह बार की थी मां से बात

Mon, 20 Oct 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The steno spoke to his mother six times before jumping from the sixth floor.
कानपुर। सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो नेहा (25) ने कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदने से पहले अपनी मां से बातचीत की थी। पहला फोन मां की ओर से दोपहर 1:11 बजे आया। इसके बाद दोनों के बीच 1:52 बजे तक पांच बार फोन पर बात हुई। यह जानकारी पुलिस को नेहा की कॉल डिटेल से मिली है। मां से पहले स्टेनो के पिता ने भी उन्हें फोन किया था। कोतवाली पुलिस माता-पिता से जानकारी जुटा रही है। सोमवार को उनके पिता की तहरीर ले ली गई है।
विज्ञापन

घाटमपुर निवासी नेहा ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत कूदकर जान दे दी थी। महिला स्टेनो के परिजनों ने कोर्ट के पेशकार और चपरासी पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। कोतवाली पुलिस ने पेशकार की ओर से अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस के पास नेहा की कॉल डिटेल आ गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि आखिरी बार उनकी परिजनों से क्या बात हुई थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी के लिए कार्यालय स्टाफ के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर उनके बयान भी होंगे। महिला स्टेनो ने प्रताड़ित करने की शिकायत जिन अधिकारियों से की थी उनसे जानकारी भी जुटाई जाएगी। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि महिला स्टेनो के पिता ने तहरीर दी है। इसको दर्ज एफआईआर के साथ लगाया गया है। साक्ष्य मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed