फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The state's first solar power plant connected to the grid

ग्रिड से जुड़ा प्रदेश का पहला सोलर पॉवर प्लांट

Sat, 23 May 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 23 May 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
The state's first solar power plant connected to the grid
प्रदेश के पहले सोलर पॉवर प्लांट को सीधे ग्रिड से जोड़ दिया गया है। 200 किलोवाट का यह सोलर पॉवर  प्लांट पनकी में स्थापित एक कंपनी पॉलीप्लास्ट ने लगाया है। इस प्लांट से हर घंटे 200 यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटी बड़ी सभी इंडस्ट्री के लिए यह फायदे का सौदा है।
विज्ञापन


इसमें हर समय बिजली मौजूद मिलेगी, साथ ही यदि पूरी बिजली की खपत नहीं कर पा रहे है, तो विद्युत विभाग ग्रिड के जरिए बिजली खरीद लेगा। इतना ही नहीं सोलर पॉवर प्लांट लगाने पर जितनी भी राशि खर्च होगी उस पर इनकम टैक्स से पूरी छूट भी मिलेगी। योजना पर सरकार 30 फीसदी तक सब्सिडी भी देगी।
विज्ञापन


यानी आम के आम और गुठलियाें के दाम। पिछले कुछ समय से हाइड्रो और थर्मल पावर का संकट पैदा होने की वजह से सोलर पॉवर (सौर ऊर्जा) की डिमांड तेजी से बढ़ी है। सरकार की तरफ से सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसे अपने घर की छत पर भी लगा सकते हैं। यदि जरूरत न हो तो उस बिजली के अतिरिक्त पैसे भी मिलेंगे। दो किलोवाट से लेकर एक हजार किलोवाट तक का प्लांट लगाया जा सकता है। इसमें जो भी खर्च आता है, उसके लिए लोन भी मिल सकता है।

पनकी की पॉलीप्लास्ट कंपनी को 200 किलोवाट का सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए एक करोड़ चालीस लाख रुपये खर्च आए हैं। इसमें उसे 30 फीसदी की सरकारी छूट और इनकम टैक्स छूट का फायदा मिला है। सरकारी छूट की राशि बाद में वापस मिलती है।


सोलर पावर प्लांट को ग्रिड से जोड़ने का प्रदेश में यह पहला मामला है। यह इंडस्ट्री वालों के साथ साथ आम उपभोक्ता के लिए भी फायदे का सौदा है। लक्ष्य रखा गया है कि एक महीने के अंदर 100 लोगों के यहां प्लांट लगवाकर उसे ग्रिड से जोड़ा जाएगा। अभी तक 20 लोगों ने अपना आवेदन दिया है। महत्वपूर्ण यह है कि सोलर पावर प्लांट लगाने में इनकम टैक्स छूट भी मिलेगी।

-एनके सिंह अधिशासी अभियंता/ प्रभारी सोलर पावर प्लांट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed