फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The speeding car went out of control and hit the divider.

Kanpur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी

Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The speeding car went out of control and hit the divider.
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर के पास डंपर को ओवरटेक करने में कार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो महिला समेत पांच लोग बाल बाल बच गए। शिवम निवासी बसरेहर, उनकी दो बहनें शालिनी और धूपमाला व मैनपुरी निवासी बहनोई सुमित के साथ चालक सोमवार दोपहर बाद औरेया से इटावा की ओर जा रहे थे। तभी गांव पिलखर के पास पहुंचने पर आगे चल रहे डंपर को कार से ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर पर लगे अवरोधक पत्थर से टकरा कर उस पर चढ़ गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर कर किनारे कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed