फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The sons of two businessmen, who had gone out saying they were going to read Taraweeh, were crushed by a mixer dumper.

Kanpur News: तरावीह पढ़ने की बात कहकर निकले दो कारोबारियों के बेटों को मिक्सर डंपर ने रौंदा

Sat, 21 Feb 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The sons of two businessmen, who had gone out saying they were going to read Taraweeh, were crushed by a mixer dumper.
अहमद - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। गंगा बैराज से घूमकर स्कूटी से घर लौट रहे चमनगंज के प्रेमनगर निवासी कपड़ा कारोबारी इकबाल के बेटे अहमद (14) और चप्पल कारोबारी फरद के इकलौता बेटे अर्श (15) को मिक्सर डंपर ने रौंद दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। परिजनों के अनुसार, रमजान पर दोनों रोजा रखे थे। शाम को दोनों से हलीम कॉलेज में तरावीह पढ़ने के लिए कहा गया था। इस पर दोनों वहीं जाने की बात कहकर बिना बताए बैराज चले गए। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर हैलट पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर चमनगंज निवासी अहमद, अर्श और मोहल्ले का अरमान हलीम मुस्लिम कॉलेज में तरावीह पढ़ने गए थे लेकिन वहां जाने के बजाय वह तीनों गंगाबैराज चले गए। बैराज से लौटते समय शाम करीब 7:30 बजे अहमद और अर्श एक स्कूटी पर सवार हो गए जबकि अरमान दूसरी स्कूटी पर था। लौटते समय सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास मिक्सर डंपर ने अहमद और अर्श को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी डंपर में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसा देख अरमान की हालत बिगड़ गई। हादसे के बाद पूरे मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हैलट भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अरमान से हादसे को लेकर पूछताछ कर रही है। हादसे की सूचना पुलिस ने जैसे ही परिवारीजनों को दी तो कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में हैलट इमरजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अहमद हाफिजा की पढ़ाई कर रहा था। परिवार में मां राहेमीम, छोटा भाई ज्याद, दो बहनें अनायजा और स्वालहा हैं। वहीं अर्श कैंट के बिल्ला बॉंग स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। हादसे में इकलौते बेटे की मौत पर मां अतिका अचेत हो गई। परिवारीजन देर रात तक पोस्टमॉर्टम न कराने को लेकर पुलिस से मांग करते रहे। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि डंपर से दोनों किशोरों की मौत हुई है। दो टीमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed