फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the son killed his mother for not giving money for liquor in Hardoi,  the police were looking for the accused

Hardoi: शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने मां को मारी ईंट, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार

Fri, 01 Jul 2022 10:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Jul 2022 10:28 PM IST
सार

संडीला कोतवाली क्षेत्र में 200 रुपए के लिए एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। वह शराब पीने के लिए मां से रुपए मांग रहा था। मां ने जब पैसे नहीं दिए तो ईंट से सिर पर वार कर दिया। घायल महिला की मौत अस्पताल के रास्ते में हो गई।

विज्ञापन
the son killed his mother for not giving money for liquor in Hardoi,  the police were looking for the accused
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव सनई में मां ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए, तो बेटे ने उसके सिर पर ईंट मार दी। गंभीर रूप से घायल मां की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनई निवासी रामपति (55) गुरुवार शाम पति रामलिलावन के साथ खेत पर थीं। इसी दौरान नशे में आए बेटे राजकुमार ने उनसे 200 रुपये मांगे। रामपति ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए राजकुमार ने मां पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से रामपति गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद राजकुमार भाग गया। 
विज्ञापन

पति घायल रामपति को एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्हाेंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। मृतका के बड़े बेटे बबलू की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे बनना था सहारा, उसी ने ले ली जान
कोतवाली क्षेत्र के गांव सनई में मां की मौत के जिम्मेदार नशेड़ी बेटे को सभी कोसते रहे। परिजनों ने कहा कि जिस बेटे को मां-बाप का सहारा बनना चाहिए था, उसने ही मां की जान ले ली। सनई निवासी रामपति (55) ने बेटे को शराब के लिए रुपये नहीं दिए। वह उसकी भलाई चाहती थी। उसे क्या पता था कि ये उसकी मौत का सबब बन जाएगा। पुलिस ईंट मारकर मां को मारने वाले बेटे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed