फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The son accused of murdering his mother is still absconding from the police even after three days

Kanpur News: मां की हत्या का आरोपी बेटा तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The son accused of murdering his mother is still absconding from the police even after three days
राजपुर। कस्बा के आंबेडकर नगर में लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने मां द्वारा ट्रक दिलाए जाने से इंकार करने पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कस्बा के आंबेडकर नगर निवासी फरजाना (70) की मंगलवार को बेटे अय्यूब ने लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी भाभी तबस्सुम और बड़ी बहन रुकसाना को जान से मारने की धमकी देकर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी फंटी लेकर मौके से भाग गया था। घटना के समय घर के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। फरजाना के छोटे बेटे कय्यूम ने बड़े भाई अय्यूब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की चार टीमें लगी हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं आई है। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि वारदात से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed