फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The soil of the road was dug out and sold, now contractor is laying interlocking, shows dominance on protest

मनमानी: सड़क की मिट्टी खोदवाकर बेची, अब ठेकेदार बिछवा रहा इंटरलॉकिंग, लोग बोले- विरोध पर दिखाता है दबंगई

Sat, 15 Jun 2024 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

Kanpur News: ठेकेदार सुरजीत सचान ने पिछले महीने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वहां जेसीबी से करीब तीन फीट गहराई में मिट्टी खोदकर बेच दी। लोगों ने कहा कि निर्देशों के बावजूद ठेकेदार मनमानी कर निर्माण करा रहा है। तीन फीट गहराई में सड़क बना रहा है। इससे यहां बारिश में जलभराव होगा।  

विज्ञापन
The soil of the road was dug out and sold, now contractor is laying interlocking, shows dominance on protest
मीनाक्षी टायर से पारस गार्डन तक सर्विस रोड बाईपास से लगभग तीन फीट नीचे बनाई जा रही है - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा बाईपास के पास सड़क बनवा रहा ठेकेदार दबंगई दिखा रहा है। उसने सड़क की तीन फीट मिट्टी खोदकर बेच दी। अब उसी गहराई में इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने में लड़ाई पर अमादा हो जाता है। लोगों ने विधायक महेश त्रिवेदी और नगर निगम में शिकायत की।

विज्ञापन

15 दिन पहले महापौर प्रमिला पांडेय ने निरीक्षण कर मलबा डालकर ऊंचाई पर सड़क निर्माण कराने का आदेश दिया, इसके बावजूद ठेकेदार पर कोई असर नहीं पड़ा। नगर निगम की तरफ से बर्रा बाईपास के पास पारस गार्डन से मीनाक्षी टायर तक करीब 20 लाख रुपये से सड़क बनवाई जा रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार सुरजीत सचान ने पिछले महीने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वहां जेसीबी से करीब तीन फीट गहराई में मिट्टी खोदकर बेच दी। वहां रहने वाले डॉ. राजू पुरवार, विक्रम आदि ने बताया कि शुरुआत में ठेकेदार ने कहा कि मलबा डालकर समतलीकरण करते हुए सड़क बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विसलेन के समानांतर सड़क बनाने के निर्देश
शिकायत पर महापौर ने मौके पर पहुंचकर सर्विसलेन के समानांतर सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने जोन - 3 के अधिशासी अभियंता नानक चंद से कहा था कि खोदी गई सड़क को पहले मिट्टी से पाटा जाए, फिर गिट्टी डालकर निर्माण कराया जाए।

डॉक्टर और ठेकेदार की हुई थी नोकझोंक
इसके बावजूद ठेकेदार मनमानी कर निर्माण करा रहा है। तीन फीट गहराई में सड़क बना रहा है। इससे यहां बारिश में जलभराव होगा। नर्सिंगहोम तक एम्बुलेंस के आवागमन में भी दिक्कत होगी। शुक्रवार को डॉ. विक्रम पुरवार ने इसका विरोध किया, तो उनसे ठेकेदार की नोकझोंक हुई।

इस सड़क को ऊंचा करते हुए मानक के अनुरूप ही बनवाया जाएगा। जो कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं।  -नानक चंद, अधिशासी अभियंता, जोन -3, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed