फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The skeleton of the laborer dug out the grave

दो साल बाद कब्र खोदकर निकाला मजदूर का कंकाल

Thu, 29 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The skeleton of the laborer dug out the grave
रसूलाबाद। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक फैक्टरी में काम करने वाले रसूलाबाद के भीटी कुर्सी गांव निवासी मजदूर की दो साल पहले मौत हो गई थी। मामले में पत्नी ने हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कर्नाटक पुलिस रसूलाबाद पहुंची और एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में मजदूर की कब्र की खोदी कराई गई। कब्र में मिले अस्थिपंजर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भीटी कुर्सी गांव की रेहाना ने बताया कि पति रशीद वर्ष 2018 में कर्नाटक के बेंगलुरु की एक फैक्टरी में काम करता था। उसके पति की मौत के बाद फैक्टरी मालिक ने मुआवजा देने की बात कही। तत्कालीन प्रधान कमलेश के सामने मामले का समझौता किया गया। बाद में मालिक ने मुआवजा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एक जनवरी 2019 को महिला ने कानपुर कोर्ट में हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए वाद दायर किया था। जिस पर मार्च में रसूलाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामला कर्नाटक पुलिस को भेज दिया था। जिस पर कर्नाटक पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को मामले की जांच के लिए बेंगलुरु के थाना माडनाय कनाली पुलिस रसूलाबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से मिलकर शव के पोस्टमार्टम की बात की। इसके बाद एसडीएम अंजू वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। वहां कर्मियों से कब्र को खोदाई कराई गई। इस दौरान वहां मिले अस्थिपंजर को बाहर निकाला गया। कर्नाटक पुलिस के एसआई एस मुरलीधरन ने बताया कि डीएनए टेस्ट कराकर प्रमाणित किया जाएगा कि हड्डियां किसकी हैं। शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed