फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The server was fine on the second day, fewer farmers reached the camp

Kanpur News: दूसरे दिन ठीक रहा सर्वर, शिविर में कम पहुंचे किसान

Wed, 08 Apr 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The server was fine on the second day, fewer farmers reached the camp
कानपुर देहात। छूटे 88 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना चुनौती बना है। मेगा शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को सर्वर ठीक चला लेकिन कम किसान पहुंचे। कई किसान आश्वासन देने के बाद भी शिविर में नहीं पहुंचे। कुल 1428 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी। दो दिन में 1828 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 65 फीसदी से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इधर लाभार्थी परक योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है। मौजूदा समय में करीब 88 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शेष है। 15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने का लक्ष्य है। इसके लिए मेगा शिविर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को पहले दिन फार्मर रजिस्ट्री का पोर्टल सुस्त रहा था। इसकी वजह से केवल 399 फार्मर रजिस्ट्री ही हो सकी थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को कुल 188 स्थानों पर शिविर लगाए गए। सर्वर ठीक चला और शिविर में पहुंचे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आसानी कराई गई। हालांकि शिविरों में अपेक्षित किसान नहीं पहुंचे। बता दें कि दस दिन के लिए मेगा शिविर लगाए जाने हैं। प्रतिदिन 9 हजार से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है, लेकिन दो दिन में यह आकड़ा 1827 तक ही सीमित रहा है। उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि मंगलवार को सर्वर ठीक रहा, लेकिन बुलाने के बाद भी किसान शिविर में नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ किसान आश्वासन देने के बाद भी शिविर में नहीं पहुंचे। लगातार जागरूक किया जा रहा है कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को उर्वरक, बीज, कीटनाशक, यंत्र व सम्मानिधि आदि का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed