फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The second phase of recruitment process for employment in Israel starts today.

Kanpur News: इस्राइल में रोजगार के लिए दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया आज से

Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The second phase of recruitment process for employment in Israel starts today.
कानपुर। इस्राइल में मिस्त्री कार्य के लिए आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों में से चुने गए उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया रविवार से कमलानगर स्थित यदुपति सिंहानिया एजुकेशनल सेंटर में शुरू होगी। यह प्रक्रिया 15 फरवरी तक चलेगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश भर से 9,352 युवाओं ने आवेदन किया था। इनमें से 6,682 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण और साक्षात्कार में भाग लिया। इजराइली प्रतिनिधियों ने तकनीकी दक्षता, अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर मूल्यांकन किया। इसके बाद काउंसलिंग से 2260 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। अब इनको विशेष प्रशिक्षण देकर अंतिम चयन किया जाएगा।रोजगार मेले के सहायक निदेशक के अनुसार चयनित युवाओं को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें इस्राइल में भाषा संबंधी कठिनाई न हो। सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक उज्जवल सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मुफ्त आवास-भोजन के साथ एक से दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वीजा व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया इस्राइली प्रतिनिधि पूरी कराएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed