फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The scoundrel broke the door of the teenager with a liquor bottle and threatened her.

Kanpur News: शोहदे ने किशोरी के दरवाजे तोड़ी शराब की बोतल, धमकाया

Thu, 14 May 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The scoundrel broke the door of the teenager with a liquor bottle and threatened her.
कानपुर। पनकी में शोहदे ने किशोरी के दोस्ती से इन्कार करने पर उसके दरवाजे पर शराब की बोतल तोड़ी। दोस्तों के साथ पहुंच कर गाली गलौज की। बात न करने पर पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पनकी के रतनपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। उसके मुताबिक, इलाके का सुमित कुशवाहा उर्फ प्रिंस पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। छह मई की शाम सुमित अपने दो साथियों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचा। गेट पर शराब की बोतल तोड़ते हुए गाली-गलौज की। पड़ोसियों के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed