फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The salaries of three teachers who were absent from the Katherua Composite School were withheld.

Kanpur News: कंपोजिट विद्यालय कठेरुआ से नदारद तीन शिक्षिकाओं का वेतन रोका

Sun, 08 Mar 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The salaries of three teachers who were absent from the Katherua Composite School were withheld.
कानपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी जारी है। कंपोजिट विद्यालय कठेरुआ के निरीक्षण के दौरान शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को तीन शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने तीनों का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को विद्यालय में दो शिक्षामित्र बीएलओ कार्य करने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाते हुए मिले। वहीं शिक्षिका आरती, विभा निगम और अनिता कटियार अनुपस्थित मिलीं। पूछताछ में अन्य शिक्षकों ने उनके बीएलओ ड्यूटी पर होने की जानकारी दी। डीएम ने तीनों को फोन कर पूछताछ की तो पता चला कि दो शिक्षिकाएं घर पर थीं, जबकि एक ने खुद को रास्ते में बताया।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने फटकार लगाई। यहां डीएम ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से चल रही पढ़ाई भी देखी। उन्होंने कक्षा सात के विद्यार्थियों से पर्यावरण प्रभाव और टेंस से जुड़े सवाल पूछे, जिनका छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इसके बाद एमडीएम की भी जांच की। बच्चों के लिए चावल, दाल और आलू-सोयाबीन की सब्जी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने भोजन चखकर गुणवत्ता परखी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईसीडीएस विभाग की फेस रिकग्निशन प्रणाली भी देखी। लाभार्थी आरती देवी का फेस डिटेक्शन कर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले ड्राई राशन किट वितरण की प्रक्रिया की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि इस तकनीक से लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित होगी और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed