फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   the ruckus of the maternal side over the death of pregnant in Hamirpur, in-laws accused of murder, police engaged in investigation

Hamirpur News: गर्भवती की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा, बोले-गला दबाकर ससुरालियों ने की है हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Jul 2022 05:31 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
the ruckus of the maternal side over the death of pregnant in Hamirpur, in-laws accused of murder, police engaged in investigation
राठ सीएचसी में रोते बिलखते मृतका के मायके पक्ष की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक महिला के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन गर्भवती महिला को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए सीएचसी में जमकर हंगामा किया। कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी अरविंद प्रजापति ने बताया उनकी बहू हरदेवी (22) आठ माह के गर्भ के दौरान बीमार चल रहीं थीं। जिनका झांसी, ग्वालियर आदि शहरों में इलाज कराया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के अचानक हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर भरत राजपूत ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराली पक्ष की महिलाओं से मारपीट कर दी। पहरा गांव निवासी मृतका के पिता रामचरन ने बताया मई 2021 में बड़ा गांव निवासी अर्जुन के साथ पुत्री हरदेवी की शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में एक लाख रुपये व जंजीर की मांग पर पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार सुबह करीब तीन बजे पति व ससुर ने मारपीट करते हुए गला दबाकर हरदेवी की हत्या कर दी। क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed