{"_id":"64cce7f5c4fe84ac22077274","slug":"the-rope-of-the-swing-became-a-noose-in-the-game-the-breath-of-the-innocent-student-stopped-there-was-chaos-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में हादसा: खेल-खेल में झूले की रस्सी बनी फंदा, मासूम छात्र की थम गई सांसें, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में हादसा: खेल-खेल में झूले की रस्सी बनी फंदा, मासूम छात्र की थम गई सांसें, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 04 Aug 2023 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:30 PM IST
सार
Jalaun News: कालपी कस्बे में एक मासूम के लए खेल ही मौत का सबब बन गया। दरअसल, अपनी छत पर रस्सी का झूला झूलते समय गर्दन में फंदा लग गया, जससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले के कालपी कस्बे में झूला झूल रहे छात्र के गले में रस्सी का फंदा कस गया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आनन फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव निवासी शारदा अहिरवार का पुत्र भोला (12) घर की छत पर हुक से पड़े रस्सी के झूले में शुक्रवार की सुबह झूल रहा था। झूलते समय रस्सी में फंदा लग गया, जिससे भोला फिसलकर गिर गया और रस्सी गर्दन में फंस गई। इससे वह अचेत हो गया और परिजन उसे कालपी सीएचसी लेकर गए।
विज्ञापन
यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि भोला तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही कक्षा छह में पढ़ता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर नायब तहसीलदार कालपी राजेश पाल ज्ञान भारती, चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा सीएचसी पहुंचे हैं।
विज्ञापन