{"_id":"697a732077fa7c7dbb08361e","slug":"the-role-of-youth-as-described-in-the-citizenship-amendment-act-kanpur-news-c-362-1-lu11014-140480-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नागरिकता संशोधन अधिनियम में बताई युवाओं की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नागरिकता संशोधन अधिनियम में बताई युवाओं की भूमिका
विज्ञापन
कानपुर। वीएसएसडी काॅलेज में रक्षा एवं स्ट्रेटेजिक अध्ययन विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश स्तरीय युवा संसद संवाद पीठ का आयोजन किया गया। पहले सत्र में वक्ताओं ने नागरिकता संशोधन अधिनियम, अवैध घुसपैठ, राष्ट्रीय सुरक्षा व संवैधानिक नैतिकता जैसे विषयों पर युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
दूसरे सत्र में यूसीसी व एनआरसी पर यूथ संसद आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने लोकसभा सदस्यों की भूमिका निभाते हुए पक्ष-विपक्ष में तर्कपूर्ण एवं अनुशासित बहस की। छात्रों ने प्रश्नकाल, शून्यकाल और विधायी प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। निर्णायक मंडल ने सभी का मूल्यांकन विषय की समझ, संसदीय मर्यादा एवं प्रस्तुति के आधार पर किया। दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश के 20 से अधिक विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए राष्ट्रीय महत्व के ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखे।
मेजर जनरल अशोक कुमार, कर्नल संदीप शर्मा, प्रो आरके द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वीरेंद्रजीत सिंह, प्राचार्य प्रो. नीरु टंडन, डॉ. राम तिवारी, डाॅ. अलका दीक्षित, विनोद शंकर त्रिपाठी, डाॅ. अरुण कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डाॅ. राम तिवारी ने बताया कि 29 जनवरी को शून्यकालीन सत्र आयोजित होगा, जिसमें विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।