{"_id":"692b4fd5c0e92529f0091afa","slug":"the-role-of-ipr-in-research-and-innovation-explained-kanpur-news-c-362-1-lu11014-136310-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शोध एवं नवाचार में बताई आईपीआर की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शोध एवं नवाचार में बताई आईपीआर की भूमिका
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में शनिवार को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर कार्यशाला हुई। काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से हुए कार्यक्रम में छात्रों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न संस्थानों से आए प्रोफेसर केवी आर्या, डॉ. अनुज शर्मा, पीयूष मिश्रा एवं डॉ. दीप्ति ने बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व, पेटेंट प्रक्रिया, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और डिजाइन रजिस्ट्रेशन की कानूनी संरचना पर विस्तृत जानकारी दी।
वक्ताओं ने शोध एवं नवाचार में आईपीआर की भूमिका और स्टार्टअप्स को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों पर रोशनी डाली। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने की जबकि संयोजन डॉ. रोहित शर्मा एवं डॉ. श्रीनाथ द्विवेदी ने किया। मंच संचालन डॉ. अनुज श्रीवास्तव ने किया। वर्कशॉप में शिवकृष्ण दुबे, कौशलेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष मिश्रा, चंद्र नारायण पांडेय, श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।