{"_id":"68e4300cd5f1d708de025ef0","slug":"the-robbers-remained-in-the-area-for-three-hours-after-the-incident-but-the-police-could-not-catch-them-kanpur-news-c-362-1-ka11002-132732-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वारदात के तीन घंटे तक क्षेत्र में मंडराए लुटेरे, न पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वारदात के तीन घंटे तक क्षेत्र में मंडराए लुटेरे, न पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस की मुस्तैदी के दावों की पोल रविवार को पांच लुटेरों ने खोल दी। तीन ने एक ही बाइक पर सवार होकर रतनलालनगर में महिला की चेन लूटी। तीन घंटे तक इलाके की गलियों में ही मंडराते रहे। वहीं, नौबस्ता में बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला की चेन लूट ली। लुटेरे किदवईनगर से लेकर बसंतीनगर और रामादेवी चौराहे की ओर घूमते रहे फिर पुलिस इन्हें पकड़ नहीं सकी। दोनों ही वारदातों में लुटेरों की गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं थीं।
रविवार को रतनलालनगर में ज्योति गुप्ता की चेन लूटने वाले लुटेरे इस कदर बेखौफ थे कि उन्होंने न अपना चेहरा छिपाया और वारदात के बाद इलाका भी नहीं छोड़ा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों नजर आए। उनकी उम्र 25 से 35 के बीच है। फुटेज में बदमाश रतनलालनगर चौकी क्षेत्र के ही जैना पैलेस, भरत चौराहे वाली सड़क, पेट्रोल पंप के पीछे, बर्रा चार वाले पुल के पास, एचआईजी और एमआईजी की गलियों में तीन घंटे तक बाइक से चक्कर लगाते दिखे हैं। ऐसे में अगर पुलिस वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हो जाती तो लुटेरों को पकड़ा जा सकता था।
वहीं, नौबस्ता थाना क्षेत्र के स्वामी पद्मनाभ मंदिर के पास किदवईनगर एच ब्लाॅक निवासी नंदिनी शुक्ला की भी चेन लूटी गई। नौबस्ता पुलिस को जो फुटेज मिले हैं उसमें बाइक सवार एक लुटेरा हेलमेट और पीछे बैठा लुटेरा मास्क लगाए दिखा। वारदात के बाद इलाके में घूमते हुए महाराजपुर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
सोमवार को डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी घटनास्थल पहुंचे। डीसीपी साउथ ने बताया कि वारदातों का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दीं गईं हैं। एक टीम लगातार फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही दोनों वारदातों का खुलासा किया जाएगा।