फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The road from Jaribchowki to Vijaynagar crossing will be named Kamlapat Singhania Road

Kanpur News: जरीबचौकी से विजयनगर चौराहे तक रोड का नाम होगा कमलापत सिंघानिया रोड

Tue, 15 Apr 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The road from Jaribchowki to Vijaynagar crossing will be named Kamlapat Singhania Road
कानपुर। जरीबचौकी से विजयनगर चौराहे तक सड़क का नाम कमलापत सिंघानिया रोड करने के प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी मिल गई है। नगर निगम की बीती 16 जनवरी को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्ताव को रखा गया था।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव जेके ऑर्गनाइजेशन के निदेशक अभिषेक सिंहानिया ने दिया था। महापौर के अनुमोदन के बाद इसे टेबिल प्रस्ताव संख्या-159 के रूप में शामिल किया गया था। बैठक में तय हुआ कि इसका परीक्षण करा लें। यदि पूर्व में सड़क का नामकरण न हो तो इसे स्वीकृति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


इस पर जेके ग्रुप ने महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त सुुधीर कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि यह नामकरण लाला जी के जीवन मूल्यों, परिश्रम, समर्पण और समाजसेवा की अमर स्मृति को शहर से जोड़ता है। उन्हें सम्मान देता है। इस रोड का सुंदरीकरण जेके समूह कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article