फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The rent of Mangal Bhawan may be fixed at Rs 11,000 to Rs 51,000.

Kanpur News: मंगल भवन का किराया 11,000 से 51,000 रुपये हो सकता तय

Mon, 08 Dec 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The rent of Mangal Bhawan may be fixed at Rs 11,000 to Rs 51,000.
कानपुर। बृजेंद्र स्वरूप मैदान में बनाए मांगलिक कार्यों के लिए किराये का प्रस्ताव बन गया है। इसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आर्थिक रूप से कमजोर, पार्षद और पूर्व पार्षद भी बुक करा सकते हैं। नगर निगम ने शुल्क को तीन श्रेणियों में बांटा है। इसका किराया 11,000 रुपये 51,000 रुपये तक रखा गया है। इसे 10 दिसंबर को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि 10 दिसंबर को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडे में मंगल भवन के संचालन का शुल्क तय करने के लिए प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसका लोग रोज किराया पूछने आ रहे हैं। इसका शुल्क तय कर जल्द से जल्द आवंटन की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इस तरह प्रस्तावित किया गया आवंटन शुल्क

11,000 रुपये - अंत्योदय कार्ड, आंगनवाड़ी वर्कर कार्ड, पीएम विश्वकर्मा कार्ड धारकों के लिए और एनजीओ को सिर्फ सामाजिक कार्यों के लिए।
31,000 रुपये - नगर निगम कर्मचारी, पार्षद, पूर्व पार्षदों के लिए।
51,000 रुपये - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) अर्थात जिसकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से कम।

इनसेट
नामांतरण शुल्क की राशि 10,000 रुपये की जा सकती
नगर निगम की तरफ से कार्यकारिणी समिति की बैठक के लिए तैयार एजेंडे में एक फीसदी नामांतरण शुल्क खत्म करने और इससे नगर निगम को होने वाली क्षति, क्षति की भरपाई के संबंध में प्रस्ताव भी लाया जा रहा है। इसमें पूछा गया है कि यदि एक फीसदी नामांतरण शुल्क खत्म कर उसके स्थान पर न्यूनतम धनराशि करीब 10,000 रुपये तय कर दी जाए तो नगर निगम को प्रति वित्तीय वर्ष इस मद में कितनी क्षति होगी। क्षति की भरपाई नगर निगम किस तरह करेगा? क्या शासन इस धनराशि की भरपाई करेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed