फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The rejuvenation team inspected CHC Havaspur and directed to remove the deficiencies.

Kanpur News: कायाकल्प टीम ने सीएचसी हवासपुर का किया निरीक्षण, खामियां दूर करने के निर्देश

Sat, 14 Feb 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The rejuvenation team inspected CHC Havaspur and directed to remove the deficiencies.
संदलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हवासपुर में शुक्रवार को प्रयागराज से आई कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के लिए अस्पताल के अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

कायाकल्प टीम के डीसीपीएम डॉ. अशफाक अहमद और डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट क्वालिटी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह नौ बजे सीएचसी हवासपुर पहुंचकर ओपीडी, प्रसव कक्ष और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पैथोलॉजी लैब में कुछ खामियां पाईं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अमित सिंह को निर्देश दिए गए कि लैब में बहार लेवल स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएं। मरीजों के पर्चे बाहर चढ़ाकर भीतर जांच की जाए, साथ ही रजिस्ट्रेशन और मरीजों की रिपोर्ट वितरण के लिए अलग से विंडो की व्यवस्था की जाए। इससे मरीजों को सुविधा होगी और कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।
विज्ञापन

टीम ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की। इस दौरान खांसी के सिरप की कमी पाई गई। टीम ने इस कमी को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर मिल सकें। निरीक्षण के बाद कायाकल्प टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक भी ली। इस बैठक में जांच प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को भी टीम सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed