फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The rape victim gave birth to a child in Unnao, the mother said  she will raise the child herself

Unnao: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, मां बोली- वह बच्चे को खुद पालेगी, जेल में है आरोपी

Fri, 03 Mar 2023 11:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 11:15 PM IST
सार

सफीपुर क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। एकसाल पहले घटना हुई थी, जिसमें आरोपी जेल भेजा गया था। पीड़िता की मां बोली है कि वह बच्चे को खुद पालेगी।

विज्ञापन
The rape victim gave birth to a child in Unnao, the mother said  she will raise the child herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में एक साल पहले दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता गर्भवती हो गई थी। शुक्रवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने बेटे को खुद पालने की बात कही है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी को परियर गांव निवासी गोलू मल्लाह बहला ले गया था और दुष्कर्म किया था। बाद में शादी का झांसा देकर उसने कई बार संबंध बनाए। इससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी को पांच महीने का गर्भ होने पर पता चला था, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

इस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। शुक्रवार को किशोरी ने सीएचसी में बेटे को जन्म दिया। पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी चार बेटी और दो बेटे हैं। अब ईश्वर ने इस तरह से बच्चा दिया है। वह उसे भी पालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed