{"_id":"61d731c800716e06b550ec61","slug":"the-rain-increased-the-chill-the-temperature-dropped-by-five-degrees-kanpur-news-knp6739423149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ी ठिठुरन, तापमान पांच डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ी ठिठुरन, तापमान पांच डिग्री गिरा
विज्ञापन
औरैया। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार को दिनभर होती रही। हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सर्दी के कारण लोग घरों से दुबके रहे। गुरुवार शाम तक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है।
बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को यह 12 पर पहुंच गया। बारिश के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही कैद हो गए। बाजारों में भी बारिश का असर दिखा।
होमगंज, सदर बाजार, लेडीज मार्केट आदि में सन्नाटा छाया रहा। दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई दिए। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने नौ जनवरी तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। 10 जनवरी से मौसम खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए अलाव बने सहारा
शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते नजर आए। दिन भर हुई बारिश से लोगों का बुरा हाल रहा। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जलवाए गए जो बारिश की वजह से ठंडे पड़े नजर आए। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अलाव जलाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई।
रेहड़ी दुकानदार दिखे परेशान
सुबह के समय बारिश कम होने से रेहड़ी दुकानदारों ने इस उम्मीद से दुकानें लगाईं कि कुछ देर बाद बारिश बंद हो जाएगी और दुकानदारी शुरू होगी। मगर रुक-रुक कर दिन भर बारिश होने से वह परेशान नजर आए। सब्जी, फल व अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बारिश से कुछ दुकानदारों का सामान भी भीगा। जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।