{"_id":"66e1f4b294d4b6796806c054","slug":"the-rain-coupled-with-strong-wind-has-now-become-a-problem-for-the-people-kanpur-news-c-220-1-akb1002-117007-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज हवा संग बरसे बदरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज हवा संग बरसे बदरा...
Thu, 12 Sep 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। तेज हवा संग हुई बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मंगलवार रात हुई झमाझम बारिश व बुधवार को सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया। अकबरपुर, रूरा व रनियां में जलभराव से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं। बुधवार दोपहर तीन बजे के बाद से अंधेरा छा गया और रुक-रुक कर तेज हवा संग बारिश होती रही। बारिश से बाजरा की फसल गिरने और खेत में पानी भरने से तिल की फसल को नुकसान हुआ है।
अकबरपुर में गांधीनगर, नयागंज बाजार, तहसील परिसर, ओवर ब्रिज चौराहा पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। माती, रनियां, रूरा, मुंगीसापुर, डेरापुर रसूलाबाद, मैथा आदि स्थानों पर भी बारिश हुई। रूरा में अंडरपास पर जलभराव हो गया। इससे आवाजाही में दिक्कते हुईं। इधर बाजार, जवाहर नगर में रास्ते पर नालों का पानी ओवर फ्लो होकर भर गया। बारिश से धान व मक्का की फसल को तो फायदा हुआ है। मगर हवा संग हुई बारिश से बाजरा की फसल गिरने और खेत में पानी भरने से तिल की फसल को नुकसान की बात किसान कह रहे हैं।
अकबरपुर के सुशील कुमार, कैलाश, रनियां के दीपक व रूरा के जगमोहन ने बताया कि बारिश से खेत में तैयार हो रही तिल की फसल बर्बाद हो गई है। हवा की वजह से बाजरा के पौधे भी गिर गए हैं। सीएसए के कृषि वैज्ञानिक ने पांच दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण/एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से 12 सितंबर को भारी व 13 सितंबर को मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने की आशंका को लेकर पेड़ों के नीचे और कच्ची दीवार में पास न खड़े होने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दामिनी एप मोबाइल पर डाउन लोड कर लें। यह बिजली गिरने का अलर्ट 30 मिनट पहले ही भेज देता है।
.................
पानी से होकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे मरीज, हुई परेशानी
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर में बने ट्रॉमा सेंटर के बाहर बरसात का पानी भर गया। इस वजह से मरीज से लेकर तीमादार तक पानी से होकर आवाजाही करते हुए नजर आए। इसी तरह दोपहर 12 बजे डॉ. अराधना ट्रॉमा किसी तरह पहुंच गई। मरीज को देखने के बाद ई-रिक्शे के जरिए वह बाहर आई। देर शाम तक यह स्थिति बनी रही। (संवाद)
....................
राजपुर के आंबेडकर नगर में जलभराव बना मुसीबत
राजपुर। तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़क जलमग्न होने से राहगीर काफी परेशान रहे। आंबेडकर नगर में आरसीसी सड़क तालाब बन गई। नाले-नालियों का गंदे पानी से होकर लोग निकलने को मजबूर हुए। कई घरों के बाहर पानी भरने से परेशानी हुई। इदरीस मंसूरी, शिवम, गुल्लन, राजीव, रामदेव ने बताया कि नाला न होने से दिक्कत हुई है। ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि जलनिकासी का प्रबंध की कार्ययोजना बनी है। समस्या का निदान कराया जा रहा है। (संवाद)
...........................