{"_id":"619559e14335ac7bff3c0548","slug":"the-railway-track-was-crossing-while-talking-on-the-mobile-the-young-man-died-after-being-cut-by-the-train-akbarpur-news-knp664604316","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करते समय पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करते समय पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
रूरा। कस्बा की रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार को मोबाइल पर बात करते रेलवे ट्रैक पार करते समय तीस वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे में डाकघर के पास रेलवे फाटक बुधवार दोपहर ट्रेन आने की वजह से बंद था। इसी दौरान एक युवक पैदल क्रासिंग पार कर मोबाइल पर बात करते हुए जाने लगा। इसी दौरान अप ट्रैक पर तेज रफ्तार स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
क्रासिंग पर रुके लोगों ने चिल्ला कर युवक को सतर्क किया, पर फोन में मशगूल होने के कारण युवक ने उनकी आवाजें नहीं सुनीं और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने घटना की सूचना झींझक जीआरपी को दी। जीआरपी दरोगा शिशुपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। हालाकि कोई पहचान नहीं सका। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह नीली पैंट व सफेद शर्ट पहने था।