फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The problems of farmers persist at the Jowar-Bajra procurement center

Kanpur News: ज्वार-बाजरा खरीद केंद्र पर किसानाें की समस्या बरकरार

Sat, 06 Dec 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The problems of farmers persist at the Jowar-Bajra procurement center
पुखरायां। नगरपालिका मंडी में ज्वार व बाजरा खरीद केंद्र पर किसानों की समस्याएं कम होती नहीं दिख रहीं हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार बढ़ती जा रही है। किसानों ने एक क्रय केंद्र और बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलापंचायत सदस्य संजय सचान ने पुखरायां मंडी स्थित ज्वार व बाजरा खरीद के प्रथम और द्वितीय केंद्रों में लाइन लगाए किसानों से बात की। किसान कुलदीप, राजेश कुमार कटियार, शशिलेंद्र ने बताया कि गुरुवार को एडीएम आए थे। तौल कराने का आश्वासन देने के साथ जांच कराए जाने की बात कहकर गए थे। इसके बाद भी शुक्रवार को वही स्थिति रही। उसमें कोई बदलाव नहीं दिखा। जो किसान हैं वह लाइन में लगे हैं। कब तौल होगी यह भी नहीं पता है।
विज्ञापन

एक जगह दो खरीद केंद्र होने के बाद यह स्थिति बनी हुई है। इस पर जिला पंचायत सदस्य ने आरएमओ देवेंद्र सिंह से फोन पर बात कर किसानों को हो रही समस्या की जानकारी दी। इस पर उन्हें बताया गया कि ज्वार-बाजरा की पुखरायां मंडी में ही सिर्फ तौल कराई जा रही है। पनकी वेयर हाउस में अनाज भेजने और अनलोडिंग में समय लग रहा है। जल्द ही एक और क्रय केंद्र चालू कराया जाएगा। केंद्र प्रभारी ने दीपक व राजीव सिंह ने बताया कि गोदाम फुल हैं। लोडिंग न हो पाने से टिनशेड भी भर गया है। नियम से तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed