फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The priority of the fair is to make everyone aware about health: CMO

स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जागरूकता करना मेला की प्राथमिकता : सीएमओ

Mon, 23 Mar 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The priority of the fair is to make everyone aware about health: CMO
रसूलाबाद। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ कंचौसी अध्यक्ष राजू सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने फीता काटकर किया। सीएमओ ने कहा इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजू सिंह ने कहा प्रदेश सरकार गरीब, किसान और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, निशुल्क दवा, जांच और इलाज जैसी योजनाओं से गरीब परिवारों को मिल रही बड़ी राहत मिल रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों का लक्ष्य गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि लोगों को समय पर जांच और इलाज मिल सके। स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड, नशा मुक्ति, कृषि और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखलाल वर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता सहित अन्य डॉक्टरों की टीम ने आयुष्मान कार्ड धारकों और क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अक्षय द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व जिला मंत्री अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed