फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The policeman's attacker was carrying a knife in his bag

Kanpur News: ट्रेन में बैग में चाकू लेकर चल रहा था सिपाही का हमलावर

Mon, 22 Jul 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The policeman's attacker was carrying a knife in his bag
सिपाही पर हमले का फॉलोअप::::
विज्ञापन


फोटो 05::::


- ऊंचाहार एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर सिपाही पर हुआ था हमला


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ऊंचाहार एस्सप्रेस ट्रेन में सिपाही पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों में अमन मुख्य रहा है। वह ही अपने बैग में चाकू लेकर चल रहा था और अपने साथियों से हाथापाई होते देखकर उसने ही चाकू से सिपाही के वार किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
कानपुर देहात के मूसानगर में तैनात सिपाही अमित पर शुक्रवार रात ऊंचाहार ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला हुआ था। मूल रूप से रायबरेली का निवासी अमन लगभग चार साल से चंडीगढ़ में रह रहा है। वह वहां दूध बांटने का काम करता था।
विज्ञापन

यहां उसकी दोस्ती रमजान और एक नाबालिग से हो गई थी। तीनों अक्सर साथ ही रहते थे। रमजान और नाबालिग पहले से ही चंडीगढ़ में रह रहे थे। एसओ शैलेश निगम रायबरेली में अमन के गांव में पैतृक घर का निर्माण हो रहा था। उसे देखने के लिए वह आया था। साथ में दोनों दोस्त भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अमन ने रमजान और एक नाबालिग दोस्त के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए रायबरेली जिले के रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। यहां से जनरल कोच में सवार होकर तीनों कानपुर सेंट्रल तक गए। ट्रेन के गेट पर बैठने को लेकर तीनों का अन्य यात्रियों से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद तीनों कानपुर सेंट्रल से स्लीपर कोच में सवार हो गए।
यहां महिला से छेड़छाड़ के दौरान उनकी भिड़ंत सिपाही अमित कुमार से हो गई। सिपाही को हावी होते देखकर अमन ने बैग से निकालकर चाकू से सिपाही पर वार किए। घटना देखकर कोच में भगदड़ मच गई थी। सूचना एस्कॉर्ट के सिपही आए थे और इस बीच अमन और रमजान तो ट्रेन से कूद गए, लेकिन नाबालिग को सिपाही ने पकड़ लिया था। ट्रेन से कूदने के दौरान रमजान की सियालदा के चपेट में आकर मौत हो गई थी।


----------------------


किशोर न्यायालय में पेश किया गया नाबालिग आरोपी
जीआरपी ने नाबालिग आरोपी को रविवार को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। आरोपी ने बताया कि उसकी अमन और रमजान से कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी। इसके बाद से तीनों साथ रहने लगे थे। उसी के कहने पर वह रायबरेली उसके गांव घूमने के लिए गया था।



आज लिए जाएंगे सिपाही के बयान
जीआरपी एसओ शैलेश निगम ने बताया कि सिपाही की हालत ठीक न होने की वजह से उसके बयान सोमवार को लिए जाएंगे। बयान के आधार पर यदि सिपाही के सरकारी काम के लिए जाने के दौरान हमला होने की बात सामने आएगी तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल अभी सिपाही के पिता लेखराज की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed