फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The police inspector told the victim woman that he cannot provide Z-plus security, sell your house and go away

Kanpur News: पीड़ित महिला से बोला दरोगा, जेड प्लस की सुरक्षा नहीं दे सकते, मकान बेच चली जाओ

Thu, 03 Jul 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The police inspector told the victim woman that he cannot provide Z-plus security, sell your house and go away
कानपुर। चकेरी में एक महिला व्यापारी 17 जून को अपने मकान पर दबंगों के कब्जा करने की कोशिश की शिकायत करने पहुंची। दरोगा ने शिकायत पर कार्रवाई की बजाय उसे जेड प्लस सुरक्षा न दे सकने और मकान बेचकर चले जाने की सलाह दे डाली। महिला ने आपत्ति की तो उसे भगा दिया। चार दिन पहले पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। अब सीपी के आदेश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


श्यामनगर रामपुरम निवासी निवासी दीपाली बिश्नोई के अनुसार पिता की मौत के बाद वह व्यापार संभाल रही हैं। आरोप लगाया कि दबंग लक्ष्मी शंकर बिश्नोई, सरिता, प्रिंसी, राहुल, मुन्ना और श्रवण कुमार पूर्व में कई बार घर आकर मकान खाली करने की धमकी दे चुके हैं। इससे वह और उनकी मां दहशत में रहती हैं। आरोप है कि 17 जून को दुकान जाने के दौरान श्यामनगर पुल के पास आरोपियों ने कार से ओवरटेक कर गाड़ी लगा दी। गालीगलौज करते हुए मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी। दावा है कि उनके पास ऑडियो और वीडियो मौजूद है।
विज्ञापन

शिकायत करने वह तुरंत थाने गईं तो वहां एक दरोगा ने बदजुबानी की। मजाक उड़ाते हुए बोले कि क्या तुम्हें प्लॉट अपनी जान से ज्यादा प्यारा है जो इतना परेशान हो। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला से किस दरोगा ने अभद्रता की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed