{"_id":"687e9e00d5240fa011055f2f","slug":"the-police-arrived-to-clear-the-jam-and-caught-the-young-man-with-a-revolver-kanpur-news-c-362-1-ka11011-127548-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर के साथ युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर के साथ युवक को पकड़ा
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर में जाम लगने की सूचना पर रविवार शाम पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर समेत एक युवक को गिरफ्तार किया।
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे मोतीझील मेट्रो स्टेशन के पास जाम खुलवाने के दौरान बजरिया की तरफ से आ रहे स्कूटी पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। उनको पकड़कर तलाशी ली तो सरसैया घाट निवासी विशाल निषाद के पास से कंट्री मेड रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने स्कूटी चला रहे विशाल से शस्त्र लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया।
पीछे बैठे जाजमऊ के मोतीनगर निवासी सूफियान व बेकनगंज निवासी सहबान ने बताया कि वह स्वरूपनगर जा रहे थे। रास्ते में मिले विशाल ने रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही तो उसे भी साथ ले लिया। विशाल स्कूटी चला रहा था। इस पर पुलिस ने तीन सवारी पर स्कूटी का एमवीएक्ट में चालान कर दिया।