{"_id":"5797ba804f1c1b2e6421f1b7","slug":"the-plane-flew-task-aiaitiyns","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटीयंस के टास्क का प्लेन उड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटीयंस के टास्क का प्लेन उड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ओरिएंटेशन प्रोग्राम के आखिरी दिन आईआईटीयंस ने कागज के प्लेन बनाकर उड़ाए। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की गई।
- फोटो : The last day of the orientation program Aiaitiyns flown by the plane of the paper. The video was recorded.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। आईआईटी कानपुर में मंगलवार का नजारा बेहद खास था। हाल ही में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन लिए आईआईटीयंस ने एकसाथ 2100 से अधिक पेपर प्लेन उड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इसका वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जाएगा। मौका था ओरिएंटेशन वीक के लास्ट डे का, जिसमें दोनों ही ग्रुप के 1050 स्टूडेंटों ने शिरकत की।
कैंपस ग्राउंड में एकसाथ जुटे इन स्टूडेंटों ने पहले एक पेपर पर टास्क लिखे फिर प्लेन तैयार किया। सभी स्टूडेंटों ने दो प्लेन बनाए थे। एक साथ सभी ने प्लेन उड़ाए। इंस्टीट्यूट के काउंसलिंग हेड प्रो. मानस घोराई ने दावा किया की आज के इस आयोजन के बाद सबसे ज्यादा पेपर प्लेन उड़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी आईआईटी कानपुर के नाम हो गया। इसके पहले यह रिकॉर्ड मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर के नाम था। यहां एक हजार स्टूडेंटों ने कुल दो हजार पेपर प्लेन उड़ाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इस दौरान प्रो. एके चतुर्वेदी, प्रो.एचआर हरीश, प्रो. के बलानी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
प्लेन के साथ आया टास्क
स्टूडेंटों ने पेपर प्लेन पर कई तरह के टास्क लिखे थे। हवा से जब यह प्लेन नीचे गिरा तो स्टूडेंटों ने दो-दो प्लेन उठा लिए। जिसके हाथ में जो टास्क लिखा प्लेन मिला वह उसका हो गया। स्टूडेंटों को अब कोर्स के दौरान इन टास्क को भी पूरा करना होगा। बी.टेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट शिवान के हाथ ब्लड डोनेशन का टास्क लगा। उनके प्लेन में लिखा था कि जब कभी भी किसी को ब्लड की जरूरत पड़ेगी आपको अपना ब्लड डोनेट करना होगा। उन्होंने इसे खुशी-खुशी स्वीकार भी कर लिया। इसी तरह एम. टेक की स्टूडेंट अदिति को मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को पढ़ाने का टास्क मिला है।