{"_id":"6894efb519a4e656c0023a11","slug":"the-person-who-snatched-the-mangalsutra-from-the-woman-was-arrested-in-an-encounter-etawa-news-c-216-1-etw1002-129112-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
इटावा। बाजार में महिला से मंगलसूत्र व सोने का पैंडल छीनने वाले एक आरोपी को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जिस बाइक का उपयोग किया था, वह दिल्ली से चोरी की गई थी।
25 जुलाई को विश्राम सिंह भदौरिया निवासी कृष्णा नगर पक्का बाग ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पत्नी व भाभी बाजार जा रही थीं। तभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वाली गली में परचून की दुकान के पास दो बदमाशों ने मंगलसूत्र और सोने का पैंडल छीन लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
बुधवार देर रात सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी एसओ अमित मिश्रा, एसओजी, सर्विलांस टीम ने चितभवन रोड पर एक आरोपी का घेराव किया लेकिन वह लोकासई नहर पुल की ओर भागने लगा। बाइक फिसलने से वह गिर गया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी अकील उर्फ सानू (38) निवासी 140/2 जूही थाना किदवई नगर कानपुर नगर, हाल पता मोहल्ला मछरिया थाना नौबस्ता कानपुर के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में फरार साथी का नाम शहनवाज उर्फ कल्लू निवासी 98/179 दलेलपुरवा थाना बेकनगंज कानपुर बताया। बताया कि उसने बाइक दिल्ली से चोरी की थी। बाइक की नंबर प्लेट बदलकर विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल करते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अकील के खिलाफ कानपुर के विभिन्न थानों में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही थी।
आरोपी अकील ने बताया कि उसने साथी शहनवाज ने 25 जुलाई को सिकंदरा आगरा में मजार के पास सुबह करीब छह बजे एक महिला के गले से दो चेन सोने की और एक हीरे के लाॅकेट की छिनैती की थी। इसके संबंध में थाना सिकंदरा आगरा में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी ने बताया कि उसी दिन दोनों ने दोपहर करीब 12.00 बजे पक्का बाग के पास स्टेट बैंक के पास से एक महिला के गले से एक सोने के मंगलसूत्र की छिनैती की थी।
आरोपी अकील ने बताया कि उन लोगों ने कानपुर जाकर जेवरों को सराफ रजत उर्फ रिषभ वर्मा निवासी 438 सुंदर नगर थाना पनकी कानपुर नगर को बेचे थे। मिले रुपयों को आपस में बांट लिया था।