{"_id":"6a3c3edbee27c68b1e02b18c","slug":"the-paradox-hoop-hustlers-and-og-hoopers-win-titles-kanpur-news-c-362-1-ka11003-150431-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: द पैराडॉक्स, हूप हसलर्स, ओजी हूपर्स ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: द पैराडॉक्स, हूप हसलर्स, ओजी हूपर्स ने जीता खिताब
विज्ञापन
कानपुर। गुरु हरराय स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय तीन गुणा तीन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को अंडर-14, 17, 19 बालक व बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। द पैराडॉक्स, हूप हसलर्स, ओजी हूपर्स ने खिताब अपने नाम किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में द पैराडॉक्स ने खिताब जीता, जबकि बैलिस्टिक टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में हूप हसलर्स विजेता और टीम धुरंधर उपविजेता बनी। अंडर-19 वर्ग का खिताब ओजी हूपर्स ने अपने नाम किया। रेबल हूपर्स दूसरे स्थान पर रही। सीनियर महिला वर्ग में बीजी ने सीएसजेएमयू को 7-6 से हराकर ट्रॉफी जीती।
अंडर-14 बालक वर्ग में सीएसजेएमयू सब-जूनियर विजेता और सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-17 में चिंटल्स यूथ ने खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि क्लच स्क्वाड उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में क्वीन हंटर्स चैंपियन बना और जीएचए हूपर्स उपविजेता रही। सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन चौधरी मोहित यादव, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन इंद्र मोहन रोहतगी और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरएस बेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया।