फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the pain of the suffering husband, Said Sir, save me from my wife, she also beat the daughter in law

साहब, मुझे मेरी पत्नी से बचाइए: पीड़ित पति का दर्द! बोला- मुझे बेवजह मारती है, बचाने आई बहू को भी जमकर पीटा

Thu, 07 Sep 2023 08:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी पवन कुमार बताया की घटना जांच कर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पति-पत्नी के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
the pain of the suffering husband, Said Sir, save me from my wife, she also beat the daughter in law
पति-पत्नी में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, मुझे मेरी पत्नी से बचाइए। बेवजह मुझे मारती है। बेटा भी शराब के नशे में गाली गलौज करता है। पत्नी की ये शिकायत लेकर सेन पश्चिम पारा पहुंचे कुरौना बहादुर नगर गांव निवासी रामविलास यादव पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया।

विज्ञापन

रामविलास ने बताया कि उसकी पत्नी रामसखी आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। बेटा भी गाली गलौज करता है। जिसे लेकर वह काफी डिप्रेशन में रहता है। बुधवार को भी रामसखी बेवजह गाली गलौज कर मारपीट की। बहू पूजा बचाने आई, तो बेटे शीलू के साथ मिलकर पत्नी ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन

इसका बहू ने वीडियो बना लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार बताया की घटना जांच कर कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल, कभी-कभार ही ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिसमें सही और गलत का फैसला कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। पारिवारिक मामला देखते हुए काउंसर की मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुआ मारपीट का वीडियो
बता दें कि पति-पत्नी के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पत्नी द्वारा पति को पीटा जा रहा है। वहीं, बचाने आई बहू को भी पीटा। साथ ही, महिला ईंट उठाकर बहू को मारने का प्रयास करते हुए दिखाई पड़ रही है।

पुलिस भी असमंजस में
पीड़ित पति ने पुलिस से कहा है कि साहब, मुझे मेरी बीबी से बचाओ। इसके खिलाफ कार्रवाई करो या जेल भेज दो।  जानकारी के मुताबिक, पुलिस भी इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति में है। हालांकि पुलिस का कहना है कि
मामला पारिवारिक है। अभी इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed