{"_id":"68d0625bb1757e0c5100cee0","slug":"the-opd-block-at-hallet-will-have-nine-floors-and-eight-ots-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1273600-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट के ओपीडी ब्लॉक में नौ तल, आठ ओटी रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट के ओपीडी ब्लॉक में नौ तल, आठ ओटी रहेंगी
विज्ञापन
कानपुर। डायग्नोस्टिक हब का काम शुरू होने के बाद ओपीडी ब्लॉक के नक्शे को अपडेट कर दिया गया है। हब ओपीडी ब्लॉक से जुड़ा रहेगा। इससे रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जांचों में आसानी रहेगी। ओपीडी ब्लॉक दो बेसमेंट समेत नौ तल का होगा। इसमें आठ माइनर ओटी रहेंगी। ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए 110 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया।
हैलट के ओपीडी ब्लॉक में आठ के स्थान पर अब नौ तल रहेंगे। इसमें दो बेसमेंट बनाए जाएंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पहले बेसमेंट में पार्किंग रहेगी। दूसरे बेसमेंट में जांचों की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही डायग्नोस्टिक हब को ओपीडी ब्लॉक से कनेक्ट किया जाएगा। रोगी ब्लॉक में विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा और वहीं जांच भी करा लेगा।
हब में अल्ट्रासाउंड, सीटी, एमआरआई समेत सभी जांचों की व्यवस्था रहेगी। ग्राउंड फ्लोर पर अस्थि रोग विभाग रहेगा। पैर, स्पाइनल कॉर्ड के रोगियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है। इससे यह ओपीडी नीचे रखी जाएगी। यहीं पर मेडिसिन विभाग की ओपीडी भी रहेगी। अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में एक माइनर ओटी भी रहेगी। त्वचा रोग विभाग के लिए एक फ्लोर रहेगा। इस विभाग में दो माइनर ओटी रहेंगी।
विज्ञापन
इन ओटी में कॉस्मेटिक सर्जरी भी होगी। साथ ही मस्से वगैरह हटाने के लिए ऑपरेशन किए जाएंगे। सर्जरी की ओपीडी में दो माइनर ओटी रहेंगी। एक ओटी नाक, कान, गला रोग विभाग रहेगी। दो माइनर ओटी डेंटल विभाग में रहेंगी। पूरा डेंटल विभाग एक फ्लोर पर रहेगा। इसके अलावा नेत्ररोग विभाग तथा अन्य विभाग रहेंगे।