फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The number of patients suffering from cold, cough, cold and diarrhoea increased in the health fair.

Kanpur News: फोन कर बुलाया, गला रेतकर की किशोर की हत्या

Mon, 26 Jan 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cold, cough, cold and diarrhoea increased in the health fair.
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थानाक्षेत्र के करियाझाला मोड़ पर रविवार शाम एक 11वीं के छात्र के गले पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के उमरायपुरवा अंबियापुर निवासी सुभाष पाल का बेटा सौरभ पाल (17) अंबेडकर नगर झींझक में अपनी बहन रुचि के साथ किराये पर रहता था। वह कस्बा के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार शाम करीब छह बजे किसी युवक ने फोन कर उसे करियाझाला मोड़ पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने सौरभ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

किसी तरह सौरभ ने भागकर अपने एक दोस्त को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी झींझक ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके और अस्पताल में साक्ष्य जुटाए। बहन रुचि ने बताया कि भाई के पास मोबाइल था। शाम करीब छह बजे फोन आने के बाद वह घर से निकला था। करीब सात बजे हमला होने की सूचना मिली। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की बात कही।
...................
घटना के खुलासे के लिए लगाई गईं टीमें
हत्या की वारदात के बाद मंगलपुर थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया है। पुलिस ने सौरभ के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
.............................
वारदात से दहशत, परिजनों का हाल बेहाल
किशोर की मौत की खबर मिलते ही बहन रुचि, मां कांति देवी और बड़े भाई नीतेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल पहुंचे उमरायपूर्वा अंबियापुर के प्रधान विवेक पाल सहित अन्य परिजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

...............
वर्जन......
घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए गए हैं। छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed