फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The night of April 9 was the hottest in 54 years, mercury @ 26.2 degrees

Kanpur News: 54 साल में सबसे गर्म रही नौ अप्रैल की रात, पारा <bha>@</bha> 26.2 डिग्री

Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The night of April 9 was the hottest in 54 years, mercury @ 26.2 degrees
धूप में निकलते लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। 54 साल में नौ अप्रैल 2025 की रात सबसे गर्म रही। सीएसए के मौसम विभाग के पास 54 साल का आंकड़ा उपलब्ध है। विभाग के मुताबिक, अब तक नौ अप्रैल को कभी न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इसके पहले नौ अप्रैल को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2006 में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। विभाग ने अनुमान जारी किया है कि आने वाले दिनों में रात और दिन का तापमान और बढ़ने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अगले तीन दिन लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहीं हवाओं की वजह से बादल और नमी बढ़ी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी हो रही है। 48 घंटे में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि इस साल नौ अप्रैल को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान का रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। वैसे अभी तक 20 अप्रैल 2010 को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज है। बादलों और नमी के बने रहने से अभी तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सामान्य औसत से अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियों बनी हैं। इससे माहौल में नमी आ रही है। अगर सारी गतिविधियां एक-दूसरे से जुड़ जाएंगी तो मौसम बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में है। इससे भी नमी तराई वाले इलाकों में बढ़ेगी। 12 अप्रैल को बादलों के और बढ़ने की उम्मीद है। इससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।


किसान दोपहर में कटाई न करें
मौसम विभाग ने किसानों के लिए गाइडलाइन जारी की है कि दोपहर में फसलों की कटाई न करें। सुबह 10 बजे तक और शाम को चार बजे के बाद फसलों की कटाई करें। इसके साथ ही पानी पीते रहें। दोपहर में लू चलने के आसार हैं। उड़द, मूंग, मूंगफली आदि की खड़ी फसलों वाले खेत में हल्की सिंचाई करके नमी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed