{"_id":"68604d1e83c4ac7884010701","slug":"the-name-of-the-village-should-be-changed-but-the-connection-with-kanpur-should-remain-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1167861-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: देहात का नाम बदला जाए पर बना रहे कानपुर से जुड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: देहात का नाम बदला जाए पर बना रहे कानपुर से जुड़ाव
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के तहत कानपुर देहात के नाम को बदले जाने को लेकर आयोजि
- फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर देहात के विकास के साथ जिले का नाम बदलने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत लोगों की आवाज को अमर उजाला उठा रहा है। शनिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में देहात जिले में स्थापित शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा सीए एसोसिएशन और अन्य ने अपनी बात रखी। सभी ने इस पर जोर दिया कि कानपुर देहात का नाम अवश्य बदला जाए, लेकिन उसके साथ कानपुर जरूर जुड़ा हो, क्योंकि इसी से उनकी और क्षेत्र की पहचान है।
सबसे पहले लोगों ने नाम बदलकर क्या रखा जाए इस पर मंथन किया। सभी ग्रेटर कानपुर के नाम पर सहमत हुए। इसके अलावा न्यू कानपुर या फिर कानपुर एक्सपेंशन रखने का सुझाव दिया गया। वक्ताओं ने नाम बदलने के साथ ही देहात क्षेत्र में आवश्यक विकास योजनाओं को शुरू करने पर भी जोर दिया। केएसबीडी काॅलेज के प्रदीप कुमार ने कहा कि अक्सर जब भी कहीं बाहर जाते हैं, तो अपना परिचय कानपुर देहात के बजाए कानपुर निवासी के रूप में देते हैं। देहात कहने में थोड़ा हिचक होती है। पंडित आरके शुक्ला काॅलेज ऑफ फार्मेसी के शिक्षक सक्षम शुक्ला ने कहा कि युवाओं की ओर से अक्सर यह बात सामने आती है कि कानपुर देहात का नाम बदला जाए। अधिकतर छात्र देहात के रहने वाले हैं, ऐसा कहने से भी गुरेज करते हैं। इसी तरह पंडित ओमप्रकाश शर्मा व चंद्रप्रभा शर्मा डिग्री काॅलेज से जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कानपुर देहात का नाम बदलने के साथ जिले के चहुमुखी विकास की भी आवश्यकता है।
कानपुर देहात का नाम ग्रेटर कानपुर से बेहतर और कोई नहीं हो सकता है। नाम बदलने के साथ ही वहां के विकास को गति मिलेगी। वहां रहने वाले लोगों को नई पहचान भी। यह बात वहां के लोगों के मन में लंबे समय से चली आ रही है। अब इसका समाधान निकलना चाहिए। - संदीप त्रिपाठी, पंडित आरके शुक्ला काॅलेज ऑफ लाॅ
विज्ञापन
कानपुर देहात का नाम बदलने के साथ ही लोगों की आवश्यकताओं पर भी फोकस करने की जरूरत है। सबसे बड़ी जरूरत ड्रेनेज सिस्टम की है। इससे कस्बों से लेकर शहरी क्षेत्र तक जल भराव होता है। इसी तरह सड़कों को भी ठीक करना होगा। गांवों तक पहुंच मार्ग बेहतर करने की आवश्यकता है। - बालजी शुक्ला, रनियां, कानपुर देहात
कानपुर देहात का नाम बदलकर ऐसा रखा जाए जिससे कानपुर से जुड़ाव महसूस हो। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। देहात में औद्योगिक क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर है। कई नई योजनाएं आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य की दिशा में अभी यहां खास काम नहीं हुआ है। - नरेंद्र सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेंट
कानपुर देहात से काफी राजस्व दिया जाता है, जिसकी अपेक्षा जनपद को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। यहां पर सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। ग्रेटर कानपुर यदि नाम होता है तो सबसे अच्छा रहेगा। इसी तरह मूसानगर का नाम भी मुक्ता नगर होना चाहिए, इसके लिए सीएम भी कई बार कह चुके हैं। - कृष्णा सोनी, बीआरडी ग्रुप