फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mutilated body of a child found floating in the canal

Kanpur News: नहर में बहकर आया बालक का क्षत-विक्षत शव

Thu, 29 May 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The mutilated body of a child found floating in the canal
बकेवर। लखना नहर में बृहस्पतिवार शाम एक अज्ञात बालक का शव बरामद हुआ है। शव कई दिन पुराना बताया जाता है। शव काफी क्षतविक्षत है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा से होकर निकली भोगनीपुर निचली गंगा नहर में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे लोगों ने नया पुल के पास एक पानी में बहता हुआ बालक का शव उतराता देखा। सूचना पर बकेवर थाना कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर अपराध प्रेमचंद में फोर्स मौके पर पहुंचे लखनऊ चौकी के कार्यवाहक प्रभारी ब्लॉक चौकी इंचार्ज दयाशंकर वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव 10 साल के बालक का बताया जाता है, जो काफी सड़ा गला है तथा काफी पुराना है। इंस्पेक्टर अपराध प्रेमचंद ने बताया शव नहर के पानी में कहीं से दूर से बहकर आया है। क्षत-विक्षत है। शव की पहचान के लिए करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed