फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Municipal Corporation will construct Utsav Bhawan and 24 smart classes at a cost of Rs 18 crore.

Kanpur News: 18 करोड़ से उत्सव भवन और 24 स्मार्ट क्लास बनवाएगा नगर निगम

Thu, 12 Feb 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will construct Utsav Bhawan and 24 smart classes at a cost of Rs 18 crore.
कानपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत शहर को 18 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से एक उत्सव भवन और नगर निगम के दो स्कूलों में 24 स्मार्ट क्लास सहित सुंदरीकरण के कार्य होंगे। बुधवार को जारी बजट में इस योजना के लिए धन का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 10 करोड़ रुपये से बाबाकुटी चौराहे के पास नगर निगम जोन तीन का जोनल कार्यालय बन रहा है। फूलबाग स्थित लाइब्रेरी का सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है। नगर निगम ने पनकी में 10 करोड़ रुपये से उत्सव भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा था। 555 वर्गमीटर जमीन पर बनने वाले दो मंजिला उत्सव भवन में 250 लोगों के लिए हाल, पार्किंग, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय सहित समारोहों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हर्षनगर स्थित एएनडी कॉलेज में पांच करोड़ की लागत से 12 स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब में वायरिंग, ऑडिटोरियम की मरम्मत, फ्रंट में फसाड लाइटिंग सहित अन्य सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे। काकादेव स्थित नगर निगम के कक्षा-आठ तक के विद्यालय में तीन करोड़ रुपये से 12 स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला की मरम्मत, सुंदरीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे। इस योजना के प्रभारी अधिकारी व नगर निगम जोन पांच के जोनल अभियंता कमलेश पटेल ने बताया कि तीनों कार्यों को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed