फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The movement of electricity snatched away the sleep of the night and the peace of the day

Kanpur News: बिजली की आवाजाही ने छीनी रात की नींद, दिन का सुकून

Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The movement of electricity snatched away the sleep of the night and the peace of the day
रामनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट सही करता बिजली कर्मी।
इटावा। तमाम प्रयासों के बाद भी जिले की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। हालांकि, बीते दो दिनों से दिन की अपेक्षा रात में बिजली कटौती अधिक हो रही है। रात में बिजली की आवाजाही से लोगों को बार-बार छतों पर जाकर नींद खराब करनी पड़ रही है। विभाग लोकल फाल्ट की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार की रात में शहर के कई मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। लाइन पार क्षेत्र में विजयनगर एवं रामनगर क्षेत्र की बिजली रात भर आती जाती रही। ओवरलोड के कारण विजयनगर फीडर से बिजली आपूर्ति रात 10 बजे बंद कर दी गई और फिर 11:15 बजे चालू की गई।
विज्ञापन

इसी तरह रामनगर फीडर से ट्रांसफार्मर पर केवल गर्म हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। करीब आधा घंटे बाद यहां की बिजली आपूर्ति चालू हो पाई। सिविल लाइंस चौगुर्जी एवं हर्ष नगर की बिजली आपूर्ति रात 11 बजे फाल्ट के कारण बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रामलीला रोड फीडर से संबंधित मोहल्ले में भी ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाने के कारण रात में करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। शनिवार दिन में 11 बजे लाइनपार के रामनगर व विजयनगर फीडर से बिजली चली गई, जिसे आधा घंटे बाद बहाल किया जा सका।

एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शहर में लोकल फाल्ट से बिजली गुल होती है, जिसे अतिशीघ्र सही करवाया जाता है। फिलहाल बिजली व्यवस्था बीते दिनों की अपेक्षा अब ठीक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed