फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mouths of the small pits are closed, but those of the big ones are open.

Kanpur News: छोटे गड्ढों के मुंह बंद पर बड़ों के खुले

Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The mouths of the small pits are closed, but those of the big ones are open.
रोड पर गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। नगर निगम गड्ढे भरने में भेदभाव कर रहा है। छोटे गड्ढों में पैचवर्क के नाम पर लीपापोती कर रहा है। वहीं बड़े गड्ढे अभी भी हादसों को दावत दे रहे हैं। पैचवर्क भी दूसरे दिन ही उखड़ जा रहा है। सड़क पर इसकी बजरी बिखरी पड़ी है। इसमें दो पहिया वाहन स्लिप हो रहे हैं।
विज्ञापन

चकेरी में मंगला विहार से छप्पन भोग होते हुए सुजातगंज तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। तीन दिन पहले नगर निगम ने कुछ गड्ढों में पैचवर्क कराया था। अब पैचवर्क की बजरी उखड़कर सड़क पर बिखरी पड़ी है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने कुछ स्थानों पर गड्ढे भरकर खानापूरी कर दी है। पूरी सड़क की मरम्मत के बजाय चुनिंदा गड्ढों पर पैचवर्क कर अभियान की औपचारिकता की जा रही है। सड़क पर फैली बजरी दोपहिया वाहनों के परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

राहगीरों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर पहियों के नीचे आई बजरी उछलती है जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क के कई हिस्सों में पैचवर्क के बावजूद पुराने गड्ढे साफ दिखाई दे रहे हैं। कुछ जगह डाली गई सामग्री भी उखड़ने लगी है और बजरी सड़क पर फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले राजनाथ के आने पर चमकाई गई थी सड़क
श्यामनगर स्थित हरिहर धाम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दिवंगत गुरु का आवास है। करीब दो साल पहले रक्षामंत्री के यहां आने से पहले इस सड़क को विशेष रूप से दुरुस्त कराया गया था। उस समय सड़क की सूरत बदल गई थी लेकिन इसके बाद अनदेखी के चलते सड़क फिर बदहाल हो गई।

लोगों की पीड़ा
सड़क करें गड्ढामुक्त सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। कुछ गड्ढे भर दिए गए लेकिन कई वैसे ही छोड़ दिए गए। पैचवर्क करना ही था तो सड़क को पूरी तरह गड्ढामुक्त कर देते। --गौरव सेतिया, श्यामनगर

कमर दर्द होने लगती
सड़क पर पुराने पैचवर्क तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन हाल में हुए नए पैचवर्क का असर नजर नहीं आ रहा। गड्ढों के कारण सड़क से गुजरना पर कमर दर्द होने लगती है।--आंचल दिवाकर, श्यामनगर



सिंहपुर वाली सड़क का पैचवर्क भी उखड़ा
सिंहपुर चौराहे पर बीते दिनों पैचवर्क किया गया था। यह पैचवर्क दो दिन की बारिश भी नहीं झेल पाया और उखड़ गया। इससे सड़क पर गड्ढे-ही-गड्ढे नजर आने लगे हैं। इस मार्ग से रोज हजारों लोग बिठूर से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed