{"_id":"3be822eabde663bd7e7e8985908c4f89","slug":"the-mother-daughter-drama-become-bored-audience-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू के ड्रामे से बोर हो जाते हैं दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहू के ड्रामे से बोर हो जाते हैं दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटीवी के लोकप्रिय हल्के-फुल्के ड्रामा सीरियल ‘नीली छतरी वाले’ के मुख्य किरदार ‘शिवाय’ (हिमांशु सोनी) गुरुवार को पहली बार शहर आए। शो के प्रमोशन के दौरान कहा कि वह अब पारंपरिक अवतार में आम आदमी को बचाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
बोले, यह सीरियल सास, बहू के ड्रामा से अलग है। आजकल सास-बहू का ड्रामा देखकर दर्शक बोर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि रविवार को रात 8:30 बजे आने वाले शो में शिव के आधुनिक रूप (शिवा) कूल माइंड में नजर आते रहे हैं।
दर्शकों को शिव लीला वाले एपीसोड आम आदमी के रूप में स्वयं भगवान और एक आम आदमी के बीच अनूठी कहानी पसंद आ रही है। कहा कि वह सीरियल के माध्यम से लोगों को मुश्किल से मुश्किल घड़ी में सच्चाई की डगर में डटे रहने का संदेश देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिवलीला सीरीज में भगवान दास (एपीसोड के किरदार) को समस्या की दो स्थितियों के बीच फंसा दिखाया जाएगा। इसमें अच्छाई और बुराई में किसी एक को चुनना होगा। इसमें शिव स्वर्गलोक के अपने अनुभव बताएंगे और भगवानदास पर निर्णय छोड़ देंगे।
विज्ञापन
रोल से खुद में आया बदलाव
हिमांशु सोनी ने बताया जयपुर में जन्मे मध्यम वर्ग परिवार से हूं। पहले छोटे छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद सबसे बड़ा अनुभव बुद्धा सीरियल से मिला। इसमें बुद्ध के जीवन से जुड़ी 10 किताबें पढ़नी पढ़ी। लगभग 9 महीने की कड़ी मेहनत के बाद रोल से जीवन में बदलाव आया। इसके बाद शिवा के रोल को खूब मजे से कर रहा हूं।